क्या मिट गई लालू परिवार की दूरियां? तेज प्रताप यादव का छोटे भतीजे इराज संग खेलते हुए Viral हुआ Video

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 12:51 PM

have the rifts within the lalu family healed of him playing with younger

Bihar News: बिहार की राजनीति में लालू परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में, JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पर नजर आए हैं, जिसे देखकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Bihar News: बिहार की राजनीति में लालू परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में, JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पर नजर आए हैं, जिसे देखकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वीडियो में चाचा और भतीजा दोनों खुश नजर आ रहे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ खिलौने खेलते दिख रहे हैं। यह वीडियो 27 मार्च को तेज प्रताप यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।" वीडियो में पीछे “पापा मेरी जान” सॉन्ग भी बज रहा है। वीडियो में चाचा और भतीजा दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

क्या तेज प्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे हैं?
इस वीडियो के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या तेज प्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे हैं और परिवार में दूरी खत्म हो रही है। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने परिवार और तेजस्वी यादव के बेटे के साथ समय बिताया। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने दही-चूड़ा भोज आयोजित किया था, जिसमें लालू यादव भी उनके घर पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!