Edited By Ramanjot, Updated: 27 Mar, 2022 09:39 AM
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विभागों की बजटीय मांगों पर बहस आठ मार्च से शुरू हुई, जो 25 मार्च तक चली। इस दौरान विभागों की बजटीय मांगों को सदन ने मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण और शहरी...
पटनाः बिहार विनियोग (2) विधेयक 2022 शनिवार को विधानसभा में पारित हो गया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा में शनिवार को बिहार विनियोग (2) विधेयक 2022 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 28 फरवरी को सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया था।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विभागों की बजटीय मांगों पर बहस आठ मार्च से शुरू हुई, जो 25 मार्च तक चली। इस दौरान विभागों की बजटीय मांगों को सदन ने मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं और उद्योगों पर जोर दिया गया है। बजट में इन क्षेत्रों के लिए पर्याप्त धन आवंटित किया गया है।