"न्याय की लड़ाई की अगुवाई करने वाला बक्सर लोकसभा खुद ही अन्याय का शिकार बनता जा रहा है"

Edited By Nitika, Updated: 29 Apr, 2024 10:37 AM

statement of sudhakar singh

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के द्वारा लगातार जनसंपर्क यात्रा चलाई जा रहा है। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री सह बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती पहुंचे, जहां...

बक्सर(अजीत कुमार): 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के द्वारा लगातार जनसंपर्क यात्रा चलाई जा रहा है। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री सह बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

सुधाकर सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर की भूमि कोई साधारण भूमि नहीं है। यहां 24 साल से लोकसभा में लगातार भागलपुर से और बाहर से आए हुए लोग सांसद बन रहे हैं और जब इसका विरोध इस इलाके के लोगों ने किया तो भाजपा ने पुनः गोपालगंज से प्रत्याशी भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि विरोध केवल यहां के मतदाता ही नहीं कर रहे हैं, उनकी पार्टी के लोग भी कर रहे हैं।

वहीं राजद प्रत्याशी ने कहा कि यह शाहाबाद की ऐतिहासिक धरती जो भारत की राजनीति को दिशा देने वाले हजारों साल से विश्वामित्र की धरती से भगवान राम की शिक्षस्थली से इस देश में अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई का अगुवाई करने वाला यह इलाका खुद ही अन्याय का शिकार बनता जा रहा है, जिसके कारण आज शाहाबाद तिल-तिल आंसू बहा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!