नवरात्र में अपनी 'महिला शक्ति' को वीडियो के जरिए दिखा रही बिहार पुलिस, लोग कर रहे जमकर तारीफ

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Oct, 2024 06:43 PM

bihar police is showing its  women power  through video during navratri

बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने विभिन्न इकाइयों की उपलब्धियों व कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए बिहार पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य...

पटना: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने विभिन्न इकाइयों की उपलब्धियों व कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए बिहार पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की मजबूत छवि को लोगों तक पहुंचाना है। नवरात्र पर बिहार पुलिस के विभिन्न विंग में काम कर रही 'महिला शक्ति' को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया जा रहा है।

PunjabKesari

इस नवरात्र बिहार पुलिस अपनी महिला शक्ति को लोगों से रूबरू करा रहा
इस कड़ी में अब तक बिहार पुलिस के द्वारा अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 वीडियो (ATS, Traffic Police, GRP, STF, SDRF एवं ERSS के कार्यों को उल्लेखित करते हुए) डाले गए हैं। इस कैंपेन के माध्यम से बिहार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी एवं पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को दिखाया है। इन वीडियो के माध्यम से दिखाया गया है कि कैसे बिहार पुलिस के हर विंग में महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं। बात एटीएस में काम कर रही महिला पुलिसकर्मी की हो या राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रैफिक संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मी या फिर इमरजेंसी में डायल 112 के जरिए इंसटेंट सर्विस दे रही ईआरएसएस की महिला जवान, राज्य की इन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों की सेवा को अपना धर्म बनाया है। इस नवरात्र बिहार पुलिस अपनी ऐसी ही महिला शक्ति को लोगों से रूबरू करा रहा है।

PunjabKesari

बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडियोज पर लोगों की खूब तारीफ़ें मिल रही
बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने पहले दिन एटीएस का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "वो शस्त्र तभी उठाती हैं, जब सामने वाला का हथियार गिराना हो। इन युवा व बहादुर महिलाओं के दिल से सलाम, जिन्होंने नारी शक्ति को चरितार्थ किया है।" बता दें कि बिहार पुलिस ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया को जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बनाया है, जिससे ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों के प्रति आम जनता को सचेत किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर निरंतर चलाए जा रहे इन अभियानों के जरिये, पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर फ्रॉड से बचने, और त्यौहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए निरंतर जागरूक कर रही है। बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडियोज पर लोगों की खूब तारीफ़ें मिल रही हैं। आम लोगों का कहना है कि नवरात्र में अपनी महिला शक्ति को दिखाकर बिहार पुलिस ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है। इन वीडियो के जरिए दुर्गा के 6 रूपों को अब तक दिखाया जा चुका है। बाकी वीडियो का भी लोगों को इंतजार है कि अब बिहार पुलिस महिला शक्ति के किस रूप से लोगों को रूबरू कराएगी।   

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!