Bihar Weather Today:मौसम विभाग ने 12 जिलों में किया येलो अलर्ट, आज से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2025 08:56 AM

bihar weather today 01 february 2025

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से तेज धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। आज प्रदेश के ...

पटना: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से तेज धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। आज प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी से मौसम बदलेगा और 6 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार के अधिकांश जिलों में 1 और 3 फरवरी के आसपास ठंड से राहत की उम्मीद कम है। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का असर दिनभर बना रह सकता है, जिससे आवागमन पर असर पड़ सकता है। बिहार के मौसम में फरवरी की शुरुआत से ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कड़ाके की ठंड की वापसी हो सकती है। 6 फरवरी के बाद जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेंगे तो पहाड़ों से होकर चलने वाली सर्द पछुआ हवा बिहार में प्रवेश करेगी। इस वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद जिला सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जमुई में 6.9 और बांका में 9.8, किशनगंज में 10.00 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना के सभी स्कूलों के समय में भी बदलाव हुआ है। पटना डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह के आदेश के अनुसार स्कूल सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुले रहेंगे। ये आदेश आज से 8 फरवरी तक लागू रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!