Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2025 08:53 AM
बसंत के आगमन के साथ ही बिहार में मौसम भी करवट बदल रहा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
पटना: बसंत के आगमन के साथ ही बिहार में मौसम भी करवट बदल रहा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया और किशनगंज शामिल है। अन्य 28 जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5-6 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। जिसके बाद हल्की ठंड बढ़ने वाली है लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 फरवरी तक ही ठंड महसूस होगी। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होता जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में पिछले साल की तुलना में ठंड कम पड़ी है। जिसकी सबसे बड़ी वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके कारण दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी में भी लगातार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। बिहार में इस साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नहीं गया।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में 31 जनवरी को सर्वाधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन जनवरी को 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनवरी में सबसे ज्यादा 24 घंटे में वर्षा त्रिवेणीगंज में रिकॉर्ड की गई। यहां पर 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।