Bihar Weather Update: बिहार में लगातार बढ़ रही ठंड,3 तारीख को बारिश का अलर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2025 11:59 AM

bihar weather today 01 february 2025

बिहार में बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में घरे कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया समेत 12 जिले शामिल हैं। राज्य के अधिकांश जिलों...

पटना: बिहार में बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में घरे कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया समेत 12 जिले शामिल हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में अभी भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो रही है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले तीन दिनों में देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम दिखेगा, लेकिन 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में साफ दिखेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 फरवरी से 3 फरवरी तक देखने को मिलेगा।

हालांकि, 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं रहेगा, लेकिन 3 फरवरी का पश्चिमी विक्षोभ अधिक शक्तिशाली होगा। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर बिहार में भी दिखेगा, खासकर उत्तरी जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!