इस राज्य में एक बार फिर जहरीली शराब से मचा हड़कंप! एक शख्स ने तोड़ा दम, 2 लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग

Edited By Harman, Updated: 02 Apr, 2026 03:23 PM

bihar zehreeli sharab east champaran one dead two hospitalized

Bihar Poisonous Liquor Death : शराब बंदी वाले बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Poisonous Liquor Death : शराब बंदी वाले बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान चंदू के रूप में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा, ''प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि रघुनाथपुर इलाके में कथित जहरीली शराब पीने के बाद चंदू की मौत हुई। दो अन्य लोगों - लोहा ठाकुर और जितेंद्र शाह - को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।'' उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारण का पता चले सकेगा। 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा, ''पुलिस ने शराब आपूर्ति करने वाले की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला पुलिस और 'एंटी-लिकर टास्क फोर्स' (एएलटीएफ) की टीम परसौनी, मुशहरी टोला और तुर्कौलिया में तलाशी अभियान चला रही है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।'' उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!