बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Edited By Ramanjot, Updated: 16 May, 2026 10:30 AM

two ips officers transferred in bihar

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गरिमा को भागलपुर जिले में कहलगांव की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- ।। बनाया गया है।

Bihar IPS Transferred: बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गरिमा को भागलपुर जिले में कहलगांव की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- ।। बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार मुंगेर जिले में तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार को नालंदा जिले में सदर (बिहारशरीफ) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- । के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

अधिसूचना के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस सेवा के 61 पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!