राजनीति में बड़ा बदलाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Mar, 2026 02:40 PM

bjp chief nitin nabin resigns as mla from bihar

प्रेम कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "नितिन नवीन का इस्तीफा मुझे सरावगी द्वारा सौंपा गया है।

Nitin Nabin Resign: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बांकीपुर सीट से उनका इस्तीफा भाजपा की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंपा। 

प्रेम कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "नितिन नवीन का इस्तीफा मुझे सरावगी द्वारा सौंपा गया है। इसे स्वीकार कर लिया गया है। आगे की औपचारिकताओं के लिए मैंने इसे संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है।" बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नवीन और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख दोनों 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Resign: बिहार की सियासत में बड़ा धमाका: CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा

नवीन ने इस्तीफा दिए जाने से पहले सोमवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "आज मैं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।" उन्होंने कहा, "पिछले 20 वर्षों में मैंने अपने दिवंगत पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा निर्मित इस क्षेत्र को समर्पण के साथ निरंतर सहेजने और विकसित करने का प्रयास किया। मैंने हमेशा अपने क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है।" 

भाजपा नेता ने कहा, "इसी का परिणाम है कि जनता ने मुझे लगातार पांच बार विधानसभा के लिए चुनकर उनकी सेवा करने का अवसर दिया।" नवीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो "नई भूमिका" सौंपी है, उसमें भी वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!