BJP कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रही, इनकी प्राथमिकता सबका साथ सबका विकास की रही: नीतीश कुमार

Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2024 09:47 AM

bjp has never been anti muslim nitish kumar

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के पक्ष मे आयोजित एक चुनावी सभा...

समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रही, इनकी प्राथमिकता सबका साथ सबका विकास की रही है। 

"लालू यादव को सिर्फ अपने परिवार के विकास की चिंता"
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के पक्ष मे आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजग का परिवार पूरा बिहार और पूरा देश है। उन्होंने कहा कि वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सिर्फ अपने परिवार के विकास की चिंता है न कि प्रदेश के लोगों की। 

"भाजपा कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रही"
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रही है। इनका सबका विकास एवं सबका साथ प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राजद सिर्फ वोट की खातिर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। इस सभा को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार, युवा भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी गुंजन मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!