कोरोना संक्रमितों के लिए BJP विधायक ने DM के सामने जोड़े हाथ, बोले- मैं डॉक्टरों के पैर पड़ता हूं

Edited By Nitika, Updated: 22 Apr, 2021 09:00 PM

bjp mla folds hands in front of dm

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में तबाही की स्थिति को देखकर भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह काफी चिंतित हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए जिलाधिकारी के आगे हाथ जोड़े। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध करवाने...

आराः बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में तबाही की स्थिति को देखकर भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह काफी चिंतित हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए जिलाधिकारी के आगे हाथ जोड़े। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया।

बिहार के पूर्व मंत्री और भोजपुर के बड़हरा सीट से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में तबाही की स्थिति हो गई है। भाजपा विधायक ने वीडियो में "डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से ड्यूटी पर आने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि मरीज डॉक्टर के इंतजार में तड़प रहे हैं।

वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि "एक विधायक नहीं, बल्कि एक नागरिक के नाते मैं हाथ जोड़ता हूं। मैं पैर पड़ता हूं. डॉक्टरों को अपनी क्लिनिक खोलनी चाहिए। इस महामारी के समय में मरीजों की मदद करनी चाहिए। उनका इलाज करना चाहिए। अन्यथा भोजपुर जिले में लोग तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर हो जाएंगे। मैं डीएम से अनुरोध करता हूं कि वे चिकित्सकों के साथ एक मीटिंग करें और उनसे क्लिनिक खोलने का अपील करें।"

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!