महागठबंधन के विरोध पर BJP ने जताई आपत्ति, कहा- इस तरह के मार्च करने का कोई औचित्य नहीं

Edited By Nitika, Updated: 27 Mar, 2023 02:01 PM

bjp objected to opposition of mahagathbandhan

बिहार विधानमंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर महागठबंधन के विरोध पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े हुए जो प्रश्न है उसको लेकर उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए। इस तरह के मार्च करने का कोई औचित्य नहीं है।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानमंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर महागठबंधन के विरोध पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े हुए जो प्रश्न है उसको लेकर उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए। इस तरह के मार्च करने का कोई औचित्य नहीं है।

तारकिशोर प्रसाद ने जल्दी कार्रवाई के सवाल पर कहा कि कोई जल्दी नहीं हुई है। यह 2019 का मामला है, अब 2023 चल रहा है। नरेंद्र मोदी का इतना विशाल व्यक्तित्व है। उन्होंने पूरे देश को जोड़ने का काम किया है। उनके सामने सभी विपक्षी दल अपने आपको बौने समझते है, इसलिए ऐसा बयान देते हैं। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमें जनता पर विश्वास है जनता ने हमें चुना है। सारे विपक्षी दल अब हताश हो चुके हैं।

बता दें कि महागठबंधन के विधायक और विधान पार्षद सोमवार को बिहार विधान मंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!