Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Apr, 2024 05:45 PM
बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप सब तो जानते ही हैं कि चाचा जी(नीतीश कुमार) तो पलट गए। हम...
गया: बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप सब तो जानते ही हैं कि चाचा जी(नीतीश कुमार) तो पलट गए। हम चाहते हैं वे जहां भी रहें स्थिर रहें, खुश रहें... लेकिन भाजपा वालों ने उन्हें हाइजैक कर लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वे ( नीतीश कुमार) भाजपा को लात मारकर आए थे तो हम लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। तब इन्हीं नीतीश कुमार ने कहा था कि 'मर जाएंगे, मिट जाएंगे, मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि बात मुद्दे की होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितना रोजगार दिया? गरीबी क्यों नहीं मिटाया, पलायन क्यों नहीं रुका? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? इस बार क्षेत्रीय मुद्दे हावी हैं।
राजद नेता ने कहा कि उप मुख्यमंत्री रहते हुए हमने 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया। लेकिन, अभी भी बेरोजगारी है।