भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट हुआ Hack, हैकर ने ब्लू टिक को लेकर पूछा सवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2021 05:46 PM

bjp state president s twitter account hacked

दरअसल, संजय जायसवाल का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो सक्रीनशॉट (Screenshot) शेयर किए हैं,...

पटनाः देशभर में साइबर क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साइबर अपराधियों में अब बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल को अपना निशाना बनाया है।

दरअसल, संजय जायसवाल का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो सक्रीनशॉट (Screenshot) शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हैकर ने उनके ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए हैं। ट्वीट में ब्लू टिक को लेकर सवाल पूछा गया है।

हैकर ने ट्वीट में लिखा है- 'हैलो, मैं इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक प्राप्त करना चाहता हूं, इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए।' ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद संजय जायसवाल ने तुरंत इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी। वहीं जायसवाल की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इधर, साइबर सेल में शिकायत के 24 घंटे बाद भी को कोई रिकवरी नहीं हो सकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!