Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Apr, 2024 05:36 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) ने जब से खुद को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है, इसके बाद से बिहार भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक काफी दुखी है। आज भागलपुर के बूढ़ानाथ मन्दिर में भाजपा के कार्यकताओं ने...
भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) ने जब से खुद को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है, इसके बाद से बिहार भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक काफी दुखी है। आज भागलपुर के बूढ़ानाथ मन्दिर में भाजपा के कार्यकताओं ने सुशील मोदी के बेहतर स्वास्थ्य लिए महादेव का जलाभिषेक किया।
कार्यकर्ताओ ने महादेव से पूजा कर सुशील मोदी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी की बीमार होने की सूचना मिली। भागलपुर से वो सांसद रहे। उन्होंने बिहार में भाजपा को मजबूत किया। हर कार्यकर्ता के सुख दुख में खड़े रहे। उनके बीमार होने की सूचना पर दुखी है, इसलिए आज बूढ़ानाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर महादेव से उन्हें जल्द स्वस्थ करने की कामना की।
कैंसर से जूझ रहे सुशील मोदी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें छह महीने पहले कैंसर का पता चला था और वह पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में भाग नहीं ले सकेंगे। सुशील मोदी (72) को पहले भाजपा ने राज्य के लिए अपने स्टार प्रचारकों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया था और उन्हें अपनी चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य भी नामित किया था। खुद के कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा करने के बाद मोदी बुधवार देर शाम पटना पहुंचे। उन्हें व्हीलचेयर पर पटना हवाई अड्डे के निकास द्वार से बाहर आते देखा गया।