प्रेमी के साथ घूम रही लड़की को आधा दर्जन लड़कों ने घेरा, छेड़खानी करते हुए उतार दिया दुपट्टा

Edited By Nitika, Updated: 23 Feb, 2021 06:43 PM

boys surround the girl walking with her lover

बिहार में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही लड़की के साथ लगभग आधा दर्जन लड़कों ने छेड़खानी की। साथ ही 6-7 लड़कों ने लड़की के कपड़े उतारकर उसकी वीडियो भी बनाई।

गयाः बिहार में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही लड़की के साथ लगभग आधा दर्जन लड़कों ने छेड़खानी की। साथ ही 6-7 लड़कों ने लड़की के कपड़े उतारकर उसकी वीडियो भी बनाई। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो 20 फरवरी की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि वायरल वीडियो गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के एक गांव में बनाया गया है। पीड़िता अपने प्रेमी के साथ जा रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ लड़कों ने दोनों को घेर लिया। वे लोग लड़की के साथ जलील हरकतें करने लगे। उसके बदन से दुपट्टा उतारकर उसका वीडियो बनाने लगे। |

वहीं वायरल वीडियो में आरोपी पीड़िता से उसका नाम और पिता का नाम आदि पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लड़की इसका जवाब नहीं दे रही है। लड़की भागने की कोशिश करती हुई दिख रही है लेकिन वे लोग उसका दुपट्टा बार-बार खींच रहे हैं। बता दें कि दिसंबर 2019 में नालंदा जिले के राजगीर में हुई घटना को एक बार फिर से गया में दोहराने की कोशिश हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!