बारात आई...वरमाला डाली, लेकिन सिंदूरदान से ठीक पहले दुल्हन हुई फरार, मंडप में हुआ जमकर बवाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Nov, 2023 12:34 PM

bride absconds after garland in bhagalpur

बिहार के भागलपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर वरमाला के बाद एक दुल्हन दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। दरअसल, एक दूल्हे की बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। वरमाला की रस्म भी हुई...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर वरमाला के बाद एक दुल्हन दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। दरअसल, एक दूल्हे की बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। वरमाला की रस्म भी हुई और फिर सात फेरों की बारी थी। लेकिन इसी बीच दुल्हन दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सिंदूरदान से ठीक पहले भागी दुल्हन
जानकारी के मुताबिक, मामला भागलपुर जिले के सन्हौला अंतर्गत खिरीड़ार गांव का है। बताया जा रहा है कि खिरीड़ार गांव के राजन साह की बेटी वंदना कुमारी की शादी नाथनगर कजरैली थाना प्राणपुर गांव के प्रकाश साह से कुछ माह पूर्व तय हुई थी। दान दहेज देने के बाद 27 नवम्बर को शादी की तिथि निर्धारित हुई। वहीं, सोमवार को गाजे बाजे के साथ वर पक्ष ख़िरीड़ार गांव बरात लेकर पहुंचा। लड़की पक्ष भी बारात व ग्रामीणों की भोज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। लड़की के दरवाजे पर बरात लगी, वरमाला हुई। शादी की सभी रस्म पूरी होती रही। दूल्हा मंडप पर सिंदूर दान के लिए बैठा था। इस बीच पता चला कि दुल्हन गायब हो गई।

इस शादी की पूरे गांव में हो रही चर्चा
वहीं, इसके बाद काफी देख ढूंढने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़के पक्ष वाले हंगामा करने लगे। इसके बाद पता चला की लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। मामले को शांत करने के लिए पंचायत बुलाकर वर पक्ष को काफी समझाया-बुझाया गया और फिर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। अब इस शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!