विजय सिन्हा ने राजद और कांग्रेस को दी खुली चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो भ्रष्टाचार और सुशासन पर करें बहस

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 May, 2024 12:39 PM

vijay sinha gave an open challenge to rjd and congress

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो वह भ्रष्टाचार और सुशासन पर बहस करें।

​पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो वह भ्रष्टाचार और सुशासन पर बहस करें।

'इन लोगों के पास बस यही मुद्दा'
दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री हिंदू, राष्ट्रपति हिंदू, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिंदू है फिर भी ये लोग कह रहे है कि धर्म खतरे में है। इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन के संतान कभी भयभीत नहीं होते हैं। तुष्टिकरण करने वाले लोग सत्ता प्राप्त करने की मानसिकता से भयभीत हैं। इनको लग रहा है कि आज सभी लोग पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहे हैं। ये हिंदु और मुस्लिम की बात नहीं हो रही है बात सुचिता और सुशासन की हो रही है। RJD और कांग्रेस के लोग सुचिता और सुशासन पर क्यों नहीं बोलते? देश के PM बार-बार कह रहे हैं कि देश से भ्रष्टाचार हटना चाहिए जो पूरे विकास की गति को खा जाता है। लेकिन ये जाति धर्म पर भटका रहे हैं।

'प्रधानमंत्री ने जो देश को दिया हैं, वो'
सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आपके राज्य में और आपके समय में सुशासन कितना था और अभी कितना हैं, उस पर बहस करें। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा है कि दरभंगा में एम्स कब बनेगा। इस पर सिन्हा ने कहा क निश्चित तौर पर उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री ने जो देश को दिया हैं, वो आगे फिर देंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार (4 मई ) को दरभंगा के राज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीते एक महीने में पीएम का ये 5 वां दौरा होने वाला है। वे एनडीए से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में वोट मांगेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!