कोविड-19 पालीगंज मामला: मृतक दूल्हे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Nitika, Updated: 03 Jul, 2020 06:45 PM

case filed against father of deceased groom

कोरोना महामारी के बीच पटना के पालीगंज में शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हे की मौत मामले में उसके पिता के खिलाफ दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है। यहां शादी समारोह के बाद कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 

पटनाः कोरोना महामारी के बीच पटना के पालीगंज में शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हे की मौत मामले में उसके पिता के खिलाफ दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है। यहां शादी समारोह के बाद कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

95 लोग पाए गए संक्रमित
जिला प्रशासन ने एक बयान में बताया कि गुरुवार देर रात मृतक पिता अम्बिका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। चौधरी के बेटे की मौत 17 जून को शादी के 2 दिन बाद हो गई थी। उसे तेज बुखार था। प्रशासन को भनक लगने से पहले ही दुल्हे के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन पालीगंज प्रखंड में पड़ने वाले डीहपाली गांव में जांच शिविर लगाए गए और 259 नमूने की जांच हुई, जिनमें से 95 लोग संक्रमित पाए गए।

शादी में जमा हुए थे 50 से अधिक लोग
इसके बाद सभी संक्रमितों को पृथक केंद्र भेज दिया गया और जिला अधिकारी कुमार रवि के निर्देश के अनुसार, शादी समारोह में कोरोना के संबंध में तय किए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जांच हो रही है। बयान में कहा गया कि ऐसा पाया गया कि शादी में 50 से अधिक लोग जमा हुए थे और सामाजिक दूरी और मास्क पहनना भी सुनिश्चित नहीं किया गया था। बीडीओ चिरंजीव पांडे ने पालीगंज पुलिस थाने में संबंधित प्रावधानों के तहत चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था दूल्हा
बता दें कि मृतक दुल्हा गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और वह मई के आखिर में शादी के लिए ही घर लौटा था। उसकी शादी 15 जून को तय थी और उसमें शादी के कुछ दिन पहले ही संक्रमण के लक्षण दिखने लगे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दुल्हे के आग्रह के बाद भी शादी नहीं रोकी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!