CM नीतीश ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया को किया सम्मानित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रशंसा की

Edited By Mamta Yadav, Updated: 01 Dec, 2024 09:42 PM

cm honored the winning team of bihar women s ahc trophy 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक,...

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वालों को सम्मानित किया। विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी।
PunjabKesari
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, खिलाड़ी शर्मिला देवी, बिचू देवी खारिबाम, प्रिया सिरोही, सविता, संगीता कुमारी, मुमताज खान, उदिता, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, ज्योति, सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, प्रीति दुबे, मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, ब्यूटी डुंगडुंग तथा दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही सर्पोंटिंग स्टाफ में बिलावा सुरेश अंकिता, एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स, राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही, एडिसन एलियास, फ्रांसिस पुष्पावती तथा अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।
PunjabKesari
कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव और उनकी टीम, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।
PunjabKesari
कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने शॉल भेंटकर स्वागत किया, जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
PunjabKesari
कार्यक्रम में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा निर्मित, बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई।
PunjabKesari
कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथ खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे, उप कप्तान नवनीत कौर सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होने वाले अधिकारीगण तथा उनकी टीम के सदस्यगण उपस्थित थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!