"हम गलती से 2 बार RJD के साथ चले गए थे, अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे", CM नीतीश ने फिर दोहराया अपना वादा

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2024 04:33 PM

cm nitish again reiterated his promise

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ टिके रहने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दो बार गलती से उधर (महागठबंधन) चले गए थे लेकिन अब यह गलती फिर कभी नहीं करेंगे।...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ टिके रहने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दो बार गलती से उधर (महागठबंधन) चले गए थे लेकिन अब यह गलती फिर कभी नहीं करेंगे।

'बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया'
दरअसल, पटना में आयोजित मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी और प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं होता था, लेकिन उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किए हैं, चाहे वह कृषि, पशुपालन या मछली पालन हो। उन्होंने कहा कि बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है और यहां की मछलियां अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया, जिनकी मदद से 80 करोड़ रुपए की सहायता वर्ष 2022 से प्रदान की गई है।

'हम एनडीए में ही रहेंगे'
वहीं, मुख्यमंत्री ने गठबंधन पर बड़ा बयान देते हुए कहा, "हम शुरू से ही एनडीए में थे और एनडीए में ही रहेंगे। बीच में हम दो बार उन लोगों के साथ चले गए थे, ये हमारी गलती थी अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ हमारी पार्टी का शुरू से ही संबंध रहा है। हम लोग मिलकर राज्य और देश का विकास करते रहेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!