सेंटर फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज की पूर्व निदेशक स्व. पूर्णिमा शेखर सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jan, 2023 04:37 PM

cm nitish attended the funeral of purnima shekhar singh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंजनी कुमार सिंह के 13 सर्कुलर रोड आवास जाकर स्व. पूर्णिमा शेखर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

पटना: मुख्यमंत्री के परामर्शी एवं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की धर्मपत्नी तथा सेंटर फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज की पूर्व निदेशक तथा प्रख्यात शिक्षाविद स्व. पूर्णिमा शेखर सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंजनी कुमार सिंह के 13 सर्कुलर रोड आवास जाकर स्व. पूर्णिमा शेखर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

PunjabKesari

इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. पूर्णिमा शेखर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!