पिछले 24 घंटे में बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2024 11:35 AM

cm nitish expressed condolences on death of 12 people due to lightning

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

पटना: पिछले 24 घंटे में बिहार के सात जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में वज्रपात से जमुई में 03, कैमूर में 03, रोहतास में 02, सहरसा में 01, सारण में 01, भोजपुर में 01 और गोपालगंज में 01 व्यक्ति की मौत हो गई है। 
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!