CM नीतीश ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2024 06:21 PM

cm nitish inspected the chhath ghats

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं कृष्णा घाट का जायजा लिया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने दीघा के पाटी पुल घाट पर रखकर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार से छठ घाटों को तैयार कराएं। छठ व्रती सुगमतापूर्वक गंगा नदी के छठ घाटों तक आवागमन कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए रास्तों को दुरूस्त कराएं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें अर्घ्य देने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!