CM नीतीश ने पटना में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Apr, 2026 04:15 PM

cm nitish inspected various ongoing projects in patna

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पाटलिपुत्रा कॉलोनी में निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क नम्बर 113 का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लोगों के घूमने-फिरने, जिम, बच्चों के खेल-कूद की सुविधाएं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्माणाधीन पार्क के विभिन्न...

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पाटलिपुत्रा कॉलोनी में निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क नम्बर 113 का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लोगों के घूमने-फिरने, जिम, बच्चों के खेल-कूद की सुविधाएं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्माणाधीन पार्क के विभिन्न भागों का भ्रमण किया। उन्होंने इस पार्क का निर्माण तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पाटलि पथ पर रूककर नेहरू पथ को पाटलिपथ से जोड़ने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

PunjabKesari

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रूपसपुर नहर के समीप रूककर खगौल-नेहरू पथ-अशोक राजपथ को जोड़नेवाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इन पथों के निर्माण से शहर में लोगों को आवागमन के और भी विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!