मुंगेर में चुनावी सभा के दौरान CM नीतीश ने की अनंत सिंह की तारीफ, कहा- उनके साथ हमारा पुराना संबंध

Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2024 04:07 PM

cm nitish praised anant singh during the election rally

​​​​​​​नीतीश कुमार ने कहा कि इनको मालूम है कि इनके पति से हमारा संबंध पुराना है। बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हुआ। लेकिन वह फिर दोबारा आ गए। उनके पिताजी से हमारे पिताजी का पुराना रिश्ता था। हम लोग 95 से साथ हैं।  दो बार बीच में इधर-उधर कर दिए। वहीं...

मुंगेर (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर लोकसभा के पंडारक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मंच पर नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह, नीलम देवी, संजय झा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू मौजूद थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की ओर इशारा करते हुए अनंत सिंह की तारीफ की।

नीतीश कुमार ने कहा कि इनको मालूम है कि इनके पति से हमारा संबंध पुराना है। बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हुआ। लेकिन वह फिर दोबारा आ गए। उनके पिताजी से हमारे पिताजी का पुराना रिश्ता था। हम लोग 95 से साथ हैं।  दो बार बीच में इधर-उधर कर दिए। वहीं राजद की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि वह सब माल कमाने के चक्कर में गड़बड़ कर रहा था। हम लोग जो पहले एनडीए के साथ थे अब पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे। 

अनंत सिंह को मिली 15 दिन की पैरोल 
बता दें कि गैंगस्टर से नेता बने अनंत कुमार सिंह रविवार को पैरोल पर जेल से रिहा हो गए। अनंत सिंह की पत्नी विधायक हैं और हाल में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुई हैं। अनंत सिंह को कुछ वर्ष पहले पटना की एक अदालत ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सिंह को 15 दिन की पैरोल मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!