'समाधान यात्रा': CM नीतीश ने बेगूसराय में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Feb, 2023 06:05 PM

cm nitish took stock of development plans in begusarai

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय सदर प्रखंड की पंचायत चिलमिल स्थित ग्राम कंकौल का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कंकौल के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में बेगूसराय जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर एकीकृत उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 31.78 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 योजनाओं का उद्घाटन एवं 66.14 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बेगूसराय सदर प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय - सह - आवासीय भवन एवं निरीक्षण कमरे के भवन निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय सदर प्रखंड की पंचायत चिलमिल स्थित ग्राम कंकौल का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कंकौल के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से संवाद कर पठन-पाठन एवं मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान प्रस्तुत किया एवं बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक का मंचन किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कंकौल की पूर्ववर्ती छात्रा अनुपमा कुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2019-20 में उन्होंने इसी विद्यालय से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। इसके बाद बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर वो सेवा दे रही हैं। विद्यालय प्रांगण में कराटे का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं के संबंध में स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद कर ली पढ़ाई की जानकारी
उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंकौल में छात्रों ने अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से संबंधित डेमॉस्ट्रेशन मुख्यमंत्री के समक्ष दिया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने पढ़ाई के संबंध में पूरी जानकारी ली। शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ाएं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कंकौल का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान द्वितीय वर्ग के बच्चों को शिक्षिका द्वारा खेल-खेल में पढ़ाए जाने को देखकर मुख्यमंत्री प्रसन्न हुए। शिक्षा विभाग अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना, बेगूसराय द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना और गोल्डेन एजुकेशन बिहार एप से संबंधित लगी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं 
भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति एवं नियमित पठन-पाठन देखने का काम जीविका दीदियों को दिया गया है और इस संबंध में किसी विद्यालय में शिकायत मिलने पर जब जीविका दीदी इसकी शिकायत करें तो जिलाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें चिह्नित कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दें।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला तो वर्ष 2006-07 में ही जे०पी० आंदोलन में जेल गए लोगों के लिए पेंशन योजना की शुरूआत की। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी। बेगूसराय जिले के जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं सतत् जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को निवेश निधि के तहत देय राशि से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!