'समाधान यात्रा' के पहले दिन CM Nitish ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jan, 2023 05:59 PM

cm nitish took stock of development works on first day of samadhan yatra

Samadhan Yatra: इस क्रम में मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण किया। दरुआबारी ग्राम में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-जल योजना एवं जल जीवन-हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज पश्चिम चंपारण ( बेतिया ) जिले से 'समाधान यात्रा का शुभारंभ किया। वाल्मीकिनगर अतिथि भवन प्रांगण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया एवं "समाधान यात्रा' प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया। समाधान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री ने प्रखंड बगहा- 2 के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत दरुआबारी ग्राम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने समेकित थरुहट विकास अभिकरण अंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने पोखरा में छोड़ी मछली
इस क्रम में मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण किया। दरुआबारी ग्राम में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-जल योजना एवं जल जीवन-हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। दरुआबारी पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पोखरा में मछली छोड़ा। बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रमाबाई किशोरी समूह, दरुआबारी के छात्राओं से मिलकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि आप सभी खूब पढ़िए और आगे बढ़िए, यही हमारी इच्छा है।

PunjabKesari

दरुआबारी में दीदियों से मिलकर सुनी समस्याएं
दरुआबारी गांव भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने संगती जीविका महिला ग्राम संगठन, दरुआबारी की दीदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अन्य जगहों पर जीविका समूह की महिलाओं को जिन कामों से जोड़ा गया है, वैसे कार्यों से यहां के जीविका समूह की दीदियों को भी जोड़िए ताकि इन्हें भी अधिक से अधिक काम मिल सके। कई जगहों पर काफी अच्छा काम हो गया है। मुख्यमंत्री ने विश्व मानव सेवा आश्रम, नरकटियागंज द्वारा दरुआबारी ग्राम में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। विश्व मानव सेवा आश्रम के संस्थापक शत्रुघ्न झा ने बुनकरों द्वारा चरखा से सूत कातने एवं खादी का कपड़ा बनाने के विषय में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। आश्रम से जुड़ी बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में स्वागत गान गाया।

PunjabKesari

CM नीतीश ने बताया यात्रा का मकसद 
भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि हमारा मकसद है कि जिलों में अलग-अलग जगहों पर जाकर देखें कि वहां पर कितना काम हुआ है। जो काम चल रहा है उसमें कितना प्रोग्रेस हुआ है। काम पूरा करने में कोई बाधा तो नहीं आई है। समय पर काम पूरा हुआ है या नहीं। अगर काम पूरा हो गया है तो आगे और क्या होना चाहिए। इन्हीं सब चीजों को देखने के लिए हम निकले हैं। यहां पर आकर हमने सभी चीजों को देखा है। यहां पर जो काम हुए है उसे देखकर मुझे अच्छा लगा। जो काम अभी पूरा नहीं हुआ है उसको लेकर हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराएं। गरीब गुरबा लोगों के लिए जो कुछ करना है, वह सब किया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर जाने से सभी चीजों की जानकारी मिल जाती है। अधिकारियों को सभी जगहों पर चल रहे कार्यों को देखना है। अधिकारियों को एक-एक चीज को देखना है उसे रिपोर्ट करना है।

PunjabKesari

देश की यात्रा के सवाल पर कही ये बात
देश की यात्रा करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम बिहार की यात्रा पर हैं। काफी दिनों से हम बिहार में काम करवा रहे हैं। हम चाहते हैं कि अगर कहीं कुछ पेंडिंग काम है तो, उसे पूरा करवा दें। हमें आगे भी विकास का कार्य करना है। समाधान यात्रा के बाद विधानसभा का सत्र है, उसके बाद आगे इन चीजों को देखेंगे। दरुआबारी गांव भ्रमण के पश्चात मुख्यमंत्री ने बगहा नगर परिषद् अंतर्गत पारसनगर में गंडक नदी से हुए कटाव का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ले-आउट मैप के माध्यम से पारसनगर, आनंदनगर एवं शास्त्रीनगर में चल रहे कटावरोधी कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पारसनगर में बांध की ऊंचाई और अधिक बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि नदी तट के आसपास रहनेवाले लोग प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द से जल्द शुरू कराएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!