CM नीतीश ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2024 01:11 PM

cm nitish unveiled the statue of wife of immortal martyr rajendra singh

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित की और अपनी श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी एवं स्व. सुरेश देवी...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नगर परिषद्, दानापुर के कार्यालय अवस्थित राजेन्द्र सुरेश स्मारक स्थल पर अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी की धर्मपत्नी स्व. सुरेश देवी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और स्व. सुरेश देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित की और अपनी श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी एवं स्व. सुरेश देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण एवं अमर शहीद राजेन्द्र सिंह जी के परिजन उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!