नीतीश के मंत्री के बाद अब कांग्रेस विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2020 05:26 PM

congress mla got corona

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आने शुरू हो गए हैं। जहां पहले नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं अब कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट में...

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आने शुरू हो गए हैं। जहां पहले नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं अब कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद विधायक और उनके साथ रहने वाले तीन अन्य लोगों की जांच करवाई गई। वहीं कांग्रेस विधायक समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद विधायक ने खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी आ चुके हैं। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!