बिहार में कोरोना ने ली 7 और लोगों की जान, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 855

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2020 02:55 PM

corona killed 7 more people in bihar

बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से अबतक जान गंवा बैठे लोगों की संख्या बढ़कर 855 हो गई है।

पटनाः बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से अबतक जान गंवा बैठे लोगों की संख्या बढ़कर 855 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया रोहतास जिले में सबसे अधिक दो संक्रमित की मौत हुई है। इससे इस जिले में संक्रमण से जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। इसी तरह भागलपुर, बक्सर, खगड़िया, नालंदा और पटना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसके साथ ही पटना जिले में कोविड-19 से अब तक सबसे अधिक 193 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, भागलपुर में 56, गया में 44, नालंदा में 39, मुंगेर और रोहतास में 36-36, पूर्वी चंपारण में 34, भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 31-31, वैशाली में 28, समस्तीपुर और सारण में 27-27, बेगूसराय में 23, दरभंगा में 20, सीवान में 19, मधुबनी, नवादा और पश्चिम चंपारण में 16-16 तथा अररिया में 14 पॉजिटिव की मौत हुई है।

इसी तरह बक्सर में 12, कटिहार में 11, औरंगाबाद, खगड़िया, किशनगंज और सीतामढ़ी में 10-10, कैमूर, मधेपुरा और पूर्णिया में नौ-नौ, बांका, जहानाबाद और सुपौल में आठ-आठ, अरवल, लखीसराय और सहरसा में सात-सात, जमुई में छह, शेखपुरा में पांच, गोपालगंज में दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!