शर्मनाक...DSP ने बहन को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर 12 साल तक किया दुष्कर्म

Edited By Nitika, Updated: 28 Feb, 2021 01:38 PM

dsp misdeed with his sister

आरोपी डीएसपी सोमेश मिश्रा पर अपनी बहन के साथ बलात्कार करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के अनुसार, पीड़ित लड़की डीएसपी की रिश्तेदार है।

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से रिश्ते को तार-तार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर डीएसपी ने अपनी मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर 12 साल तक बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं अब डीएसपी पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।

दरअसल, आरोपी डीएसपी सोमेश मिश्रा पर अपनी बहन के साथ बलात्कार करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के अनुसार, पीड़ित लड़की डीएसपी की रिश्तेदार है। डीएसपी सोमेश मिश्रा मूल रूप से गोड्डा का रहने वाला है। उसके पिता साहेबगंज में रेलवे में नौकरी करते हैं। वहीं पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कुछ ही दिन बाद उसे झारखंड के साहेबगंज जिले से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि लड़की ने आरोप लगाया कि जब सोमेश दिल्ली में रह रहा था, उसी समय उसे अपने पास बुलाया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसी वीडियो को लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। फिलहाल इस डीएसपी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. विभाग की ओर से मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!