सारणः छापेमारी के दौरान 20 से अधिक शराब भट्टियां को किया गया नष्ट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2022 10:01 AM

during the raid more than 20 liquor distilleries were destroyed

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से यारा क्षेत्र अंतर्गत डिलिया रहिमपुर इलाके में 20 से अधिक शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए 200 लीटर शराब बरामद किया गया एवं 50000 (पचास) हजार लीटर...

छपराः बिहार में सारण जिला प्रशासन ने रविवार को ड्रोन की मदद से रिविलगंज प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत डिलिया रहिमपुर का भ्रमण कर शराब कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी कर 20 से अधिक शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से यारा क्षेत्र अंतर्गत डिलिया रहिमपुर इलाके में 20 से अधिक शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए 200 लीटर शराब बरामद किया गया एवं 50000 (पचास) हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब एवं उत्पादन में प्रयुक्त उपकरण सामग्रियों को विनष्ट किया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पूरे जिले में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिदिन लगातार अवैध शराब की बरामदी हेतु छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की कमान स्वयं जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण दोनों के द्वारा स्वयं संभाली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!