राज्यपाल फागू चौहान ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jan, 2022 09:16 AM

fagu chauhan wishes republic day

फागू चौहान ने मंगलवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत एक गौरवशाली सम्प्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक,...

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सभी प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

फागू चौहान ने मंगलवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत एक गौरवशाली सम्प्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है, जिसकी बदौलत राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और सामाजिक सछ्वावना सुद्दढ़ हुई है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों का भी सादर स्मरण किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार भाईचारा, प्रेम और पारस्परिक सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!