Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Apr, 2024 10:55 AM
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बिहार में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन (India Alliance) पर जोरदार हमला बोला।
पटनाः जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बिहार में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन (India Alliance) पर जोरदार हमला बोला।
"हर बिहारी पीएम मोदी के साथ"
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवारवादी, वंशवादी, भ्रष्टाचारी लोगों ने बिहार की जनता को ठगा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने का पीएम मोदी का संकल्प है, हर बिहारी पीएम मोदी के साथ है और बिहार की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। सात चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून तक चलेगी। पहले चरण में 102 सीटों के लिए वोटिंग होनी है।