सुल्तानगंज में सुशांत के नाम पर बनेगी फिल्म सिटी, 'भारतीय सब लोग' पार्टी कल करेगी शिलान्यास

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2020 03:45 PM

film city to be built in sultanganj

बिहार की राजधानी पटना में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व सांसद अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व सांसद अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बिहार की धर्मनगरी सुल्तानगंज में 3 अगस्त को भारतीय सब लोग पार्टी फिल्म सिटी का शिलान्यास करेगी।
PunjabKesari
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। यह उत्तर-पूर्व भारत की पहली फिल्म सिटी होगी, जो पूरी तरह देश के हिन्दी राज्यों को सम्मिलित करेगी। वहीं यशवंत सिन्हा ने सुशांत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बयान दिया था कि अगर सुशांत के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो वह अनुशंसा करेंगे, यह एक गैर जिम्मेदाराना बयान है।
PunjabKesari
बता दें कि शिलान्यास कार्यक्रम में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रेणू कुशवाहा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!