भीषण सड़क हादसा: ट्रक के ईंधन टैंक से टकराकर धू-धू कर जली कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2026 02:29 PM

car catches fire after colliding with truck in gaya two people burnt to death

हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार पर झारखंड का पंजीकरण नंबर था।'

Gaya Road Accident: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में गुरुवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दो अज्ञात लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह हादसा रात करीब एक बजे पटना-डोभी राजमार्ग पर अमर बिगहा गांव के पास हुआ। बोधगया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ''ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक के ईंधन टैंक से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों के शव पूरी तरह जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।'' उन्होंने बताया कि शव इतने बुरी तरह झुलस गए हैं कि पुलिस अभी मृतकों के लिंग की भी पुष्टि नहीं कर पाई है। 

यह भी पढ़ें- 2.36 करोड़ की काली कमाई... एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की रेड; मचा हड़कंप

सिंह ने बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ''घायल व्यक्ति वैशाली जिले का रहने वाला है। उसके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार पर झारखंड का पंजीकरण नंबर था।'' थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!