वैशाली में ट्रक से 50 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, चालक एवं खलासी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2022 01:18 PM

foreign liquor worth rs 50 lakh recovered from truck in vaishali

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात चकमिल्की गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रक पर लदी 500 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपए है।

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 500 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात चकमिल्की गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रक पर लदी 500 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपए है।

सूत्रों ने बताया कि मौके से ट्रक चालक कावर राम और खलासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!