Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2026 02:38 PM

पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
Bihar News: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या उसके भाई ने कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिगना गांव निवासी मुन्ना सिंह की पुत्री अन्नया कुमारी (15) को उसके नाबालिग भाई ने गर्दन रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।