भाकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह का निधन, गया के अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2021 02:39 PM

former mla ramchandra singh passed away

भाकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह का मंगलवार की रात गया के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के बिलट बीघा गांव के रहने वाले सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी...

 

औरंगाबादः भाकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह का मंगलवार की रात गया के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के बिलट बीघा गांव के रहने वाले सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 5 पुत्री तथा 2 पुत्र हैं।

स्वर्गीय सिंह भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के अलावा राज्य किसान सभा के संयोजक भी थे। वह आजीवन एक ही दल भाकपा से जुड़े रहें। वर्ष 1995 में सिंह औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाकपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। स्वर्गीय सिंह के निधन पर सांसद सुशील कुमार सिंह पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और विधायक आनंद शंकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!