स्कूली छात्र को लड़की से प्यार करने की चुकानी पड़ी कीमत, दोस्तों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट

Edited By Nitika, Updated: 03 Dec, 2021 06:20 PM

friends killed a friend together

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक लड़की से 2 दोस्तों को दिल्लगी लगाना भारी पड़ गया। दरअसल, 3 दोस्तों ने मिलकर उस दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

 

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक लड़की से 2 दोस्तों को दिल्लगी लगाना भारी पड़ गया। दरअसल, 3 दोस्तों ने मिलकर उस दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र का है, जहां पर लक्ष्मीनगर बसवरिया निवासी शिक्षक महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बसवरिया के लक्ष्मण से उसका विवाद था। वह खुद उस लड़की से प्यार करता था। लक्ष्मण बार-बार राहुल को उस लड़की से मिलने के लिए मना करता था। इसके बावजूद भी राहुल की नजदीकी कम न हुई। इसके बाद लक्ष्मण ने राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

वहीं एक दिन राहुल को उसके दोस्तों ने बुलाया और लक्ष्मण आखिर में पहुंचा। पहले तो उसकी कहासुनी और झड़प हुई। इतने में गुस्साए लक्ष्मण ने राहुल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गए। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!