गंगा ने फिर धारण किया रौद्र रूप, कटाव के कारण कई घर नदी में हुए समाहित

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Oct, 2022 05:51 PM

ganga again assumed the form of raudra

ग्रामीणों ने बताया कि कई घर गंगा में समा गए है। बच्चे, बूढ़े सभी लोग भूख से बिलख रहे हैं। दर्जनों लोग गांव से पलायन कर चुके है। जो लोग गांव में बचे हुए हैं वो एक पॉलीथिन शीट के सहारे या सड़क किनारे ज़िन्दगी जीने को विवश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि...

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा तीन टंगा दियारा में फिर से गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। एक बार फिर गंगा किनारे तेजी से कटाव हो रहे है। कटाव के कारण कई घर समाहित हो गए हैं तो कई घर समाहित होने के कगार पर है। लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हो गए है।

सड़क किनारे ज़िन्दगी जीने को विवश हुए लोग
ग्रामीणों ने बताया कि कई घर गंगा में समा गए है। बच्चे, बूढ़े सभी लोग भूख से बिलख रहे हैं। दर्जनों लोग गांव से पलायन कर चुके है। जो लोग गांव में बचे हुए हैं वो एक पॉलीथिन शीट के सहारे या सड़क किनारे ज़िन्दगी जीने को विवश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों ने कर्ज लेकर और मजदूरी करके घर बनाया था। वहीं घर आज आखों के सामने तबाह होता देख आंखें नम हो रही है।

बिहार सरकार और जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रही- ग्रामीण
वहीं रविवार को गंगा नदी ने रोहित मंडल के मकान को अपने आगोश में समां लिया। रोहित मंडल ने बताया कि मेरा आशियाना उजड़ने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ कहां जाऊं, जीवन ही तबाह हो गया। बावजूद बिहार सरकार और जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। साथ ही कहा कि बीते दिनों भी तेजी से हो रहे कटाव में दर्जनों मकान और उपजाऊ जमीन कटकर गंगा में समा चुका था। इस दौरान भी कटाव रोधी कार्य नाकाम रहा था। कटाव निरोधी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई थी। अब दुर्गा पूजा के बाद से हो रहे कटाव के बाद भी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इनकी परेशानियों को समझने को तैयार नहीं है।

भावुक हुए लोग
बता दें कि लोग का जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के प्रति आक्रोशित हो गए है। पूर्व मुखिया से बात करने पर वो भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि अब तक की जिंदगी में जो कमाई कर घर मकान बनाए थे, सभी मकान जमींदोज हो गए। हमारे पास अब न सर ढकने के लिए जगह और न खाने के लिए रोटी है, लेकिन अब तक स्थानीय प्रशासन से लेकर आला अधिकारी तक सुध लेने नहीं आए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!