तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, कहा- आप क्यों नहीं हज भवन को बना देते अस्पताल?

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jan, 2024 02:22 PM

giriraj singh s reaction on tejashwi yadav s statement

राम मंदिर को लेकर दिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते पीएम...

बेगूसराय: राम मंदिर को लेकर दिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते पीएम मोदी और भाजपा को गाली देते हैं।

"हमें इनसे नसीहत नहीं चाहिए"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें इनसे नसीहत नहीं चाहिए। ये लोग भ्रम पैदा कर सकते हैं। ये देश और राज्य का हित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे आग्रह किया था कि आप बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी हैं तो आप क्यों नहीं हज भवन को अस्पताल बना देते हैं?" भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग हिंदुओं के बारे में हमेशा अपमानजनक बातें करते रहते हैं। बता दें कि बीते बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मधुबनी में गए हुए थे, वहां पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं मंदिर बनवाए, भगवा ले आए, भगवा हमलोग का नहीं है क्या? भगवा भाजपा वालों के है? तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान राम को मोदी जी की जरूरत है क्या, भगवान राम सर्वशक्तिमान हैं, वो अपना महल खुद बनवा लेंगे।

वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूछा, 'बीमार पड़ोगे तो अस्पताल जाओगे न? भूख लगेगी और मंदिर जाओगे तो खाना मिलेगा? वहां तो उल्टा दान मांग लेंगे आपसे'।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!