केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर ली चुटकी, बोले- बॉलीवुड में होते तो बिग बी और दिलीप कुमार को देते मात

Edited By Tamanna Bhardwaj, Updated: 07 Nov, 2022 04:57 PM

giriraj singh took a jibe at kejriwal said  if he was in bollywood

बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। सिंह ने कहा कि केजरीवाल एक्टिंग के सिवा कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर के...

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। सिंह ने कहा कि केजरीवाल एक्टिंग के सिवा कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को भी मात दे देते।

बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार में हुए उपचुनाव पर मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर प्रशन किया तो गिरिराज ने कहा कि केजरीवाल की बात नहीं करुंगा, वो शायद सिनेमा के अभिनय से ज्यादा कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे राम जन्मभूमि पर केजरीवाल ने गालियां दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राम मंदिर को लेकर कहते हैं कि वो ऐसे मंदिरों में नहीं जाएंगे जहां मस्जिदों को तोड़कर बने। केजरीवाल अभिनय के मास्टर हैं, अगर सिनेमा में होते तो शायद अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को भी मात देते।

बिहार में हुए उपचुनाव को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोकामा अनंत सिंह की पत्नी की जीत आरजेडी की नहीं बल्कि अनंत सिंह की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत को नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव की जीत नहीं मानी जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि गोपालगंज में महागठबंधन की 6 पार्टियों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन इसके बाद भी जनता ने भाजपा का समर्थन किया और हमारी जीत हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!