Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोने का रेट, क्या है आपके शहर में 24k, 22k, 18k गोल्ड का ताजा भाव

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 30 Mar, 2026 04:23 PM

gold rate today 30 march 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर अब सीधे सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

Gold Price Today:पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर अब सीधे सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार 30 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन कुछ ही घंटों में ट्रेंड पलट गया और दाम तेजी से ऊपर चढ़ने लगे।

MCX पर सोना चढ़ा, फिर दिखी मजबूती

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक करीब 0.84% की तेजी के साथ बढ़कर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,44,282 पर बंद हुआ था। हालांकि इस साल 29 जनवरी को सोना ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक भी पहुंच चुका है, जिससे मौजूदा भाव अभी भी नीचे माने जा रहे हैं।

IBJA के आंकड़ों में दिनभर में बड़ा उछाल

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह के मुकाबले दोपहर तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना सुबह ₹1,42,942 था, जो बढ़कर ₹1,46,217 हो गया
  • 23 कैरेट ₹1,42,370 से बढ़कर ₹1,45,631 पहुंचा
  • 22 कैरेट ₹1,30,935 से उछलकर ₹1,33,935 हो गया
  • 18 कैरेट ₹1,07,207 से बढ़कर ₹1,09,663 तक पहुंचा
  • 14 कैरेट ₹83,621 से चढ़कर ₹85,537 हो गया

यह तेजी बताती है कि बाजार में अस्थिरता के बीच निवेशक फिर से सोने की ओर लौट रहे हैं।

बिहार में क्या है आज का सोना भाव?

अगर बिहार की बात करें तो यहां भी सोने के दाम में उछाल साफ देखने को मिल रहा है। खासकर राजधानी पटना में ज्वैलरी खरीदने वालों को आज ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

पटना में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम):

  • 24 कैरेट: ₹1,47,330
  • 22 कैरेट: ₹1,35,050
  • 18 कैरेट: ₹1,10,510

इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे शहरों में भी इसी ट्रेंड के साथ कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही है।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट, अब फिर तेजी

दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन सोने में गिरावट दर्ज की गई थी। 24 कैरेट सोना करीब ₹1,900 सस्ता होकर ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति अलग रही, जहां सोना मजबूत बना रहा और कीमतें करीब 1% बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।आने वाले दिनों में भी अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहते हैं तो सोना और महंगा हो सकता है। ऐसे में बिहार के ग्राहकों को गहनों की खरीदारी से पहले रेट जरूर चेक करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!