Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Jul, 2020 06:41 PM
बिहार में गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक छात्र की नही में डूब कर मौत हो गई। इस घटना का पचता चलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल हो गया।
गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक छात्र की नही में डूब कर मौत हो गई। इस घटना का पचता चलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि भटवलिया गांव निवासी देवीचरण महतो का पुत्र सरोज कुमार (16) सुबह शौच करने के लिए स्थानीय नदी के किनारे गया था। इस बीच पैर फिसल जाने से सरोज नदी में गिर गया। किशोर को पानी में डूबते हुए देख स्थानीय लोगों ने सरोज बाहर निकाला और इलाज के लिए उसे माझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक सरोज दसवीं का छात्र था।