मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2024 11:02 AM

ias sanjeev hans and former mla gulab yadav arrested

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हंस को...

नई दिल्ली/पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दोनों भेजे गए जेल
सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी। ईडी ने इसके पहले सुबह से देर शाम तक हंस के सरकारी आवास तथा उनके उर्जा स्टेडियम के निकट वाले आवास के अलावा दिल्ली के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। बाद में उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्याय हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया।

बता दें कि वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं, जबकि यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!