दुनिया में सबसे तेज है भारतीय टीकाकरण की रफ्तारः डॉ. संजय जायसवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2021 10:28 AM

indian vaccination rate is fastest in the world dr sanjay jaiswal

डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे देखकर आज हर देशवासी को गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत की...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने देश के 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने पर कहा कि भारतीय टीकाकरण की गति दुनिया में सबसे तेज है।

डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे देखकर आज हर देशवासी को गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति ने टीकाकरण में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत ने दुनिया के कई देशों की आबादी से कई गुना टीकाकरण का रिकॉर्ड तो बनाया ही है साथ ही साथ टीकाकरण की रफ्तार के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकल गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय टीकाकरण की तेज गति देखकर आज पूरी दुनिया हैरान है। उन्हें यह भरोसा ही नहीं हो रहा है कि विकसित देशों की तुलना में पिछड़ी हुई स्वास्थ्य प्रणाली और सीमित संसाधान के जरिए भारत ने यह उपलब्धि कैसे हासिल कर ली है। केंद्र सरकार, स्वास्थ्यकर्मी और जनता ने मिलकर जो सामर्थ्य दिखाया है, उसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!