Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2023 09:55 AM
भागलपुर में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) सावन के महीने के दौरान केवल शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसेगा।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) सावन के महीने के दौरान केवल शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसेगा।
फूड प्लाजा मैनेजर पंकज कुमार ने बताया, "सावन के महीने में बिना लहसुन प्याज का खाना दिया जाएगा। फल भी दिए जाएंगे। ये व्यवस्था पूरे सावन में लागू रहेगी। 4 जुलाई से मांसाहारी भोजन बंद कर दिया जाएगा। शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।"